बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, ये है तरीका
Shilpa Srivastava
29 Feb 2024
बिना इंटरनेट होगा पेमेंट
आप बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन UPI पेमेंट कर सकते हैं. इस तरीके से आप फीचर फोन के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं.
पहला स्टेप
सबसे पहले आपको अपने फोन में जाकर *99# डायल करना होगा. अपनी प्रीफर्ड लैंग्वेज सेलेक्ट करें.
दूसरा स्टेप
अब या तो बैंक का नाम या IFSC कोड के पहले 4 अक्षर डालने होंगे.
तीसरा स्टेप
आपकी बैंक अकाउंट लिस्ट सामने आ जाएगी उसमें से 1 और 2 लिखकर बैंक सेलेक्ट करें.
चौथा स्टेप
फिर डेबिट कार्ड के आखिरी के 6 डिजिट और एक्सपायरी डेट पूछी जाएगी. इसके बाद आप ऑफलाइन पेमेंट कर पाएंगे.
कैसे करें पेमेंट
सबसे पहले *99# डायल कर कॉल करें.
नेक्स्ट स्टेप
सभी ऑप्शन्स में से 1 सेलेक्ट करें जो Send Money का विकल्प है.
UPI ID डालें
UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर डालकर पेमेंट कर सकते हैं.
अमाउंट डालें
जितना पैसा आप भेजना चाहते हैं उतना अमाउंट एंटर करें.
UPI पिन डालें
अब अपना UPI पिन डालें और ट्रांजेक्शन पूरा करें.