आपका नया फोन असली है या नकली? पता करने का सबसे आसान तरीका
Shilpa Srivastava
22 Nov 2024
बॉक्स चेक करें
असली फोन का बॉक्स प्रीमियम क्वालिटी का होता है, जिसमें सही ब्रांडिंग और सील होती है. नकली फोन में अक्सर बॉक्स की क्वालिटी कम होती है.
IMEI नंबर जांचें
फोन का IMEI नंबर डायलर में *#06# से चेक करें और इसे निर्माता की वेबसाइट से मिलाएं.
ब्रांड लोगो की जांच
असली फोन पर ब्रांड का लोगो साफ और क्लियर होता है, जबकि नकली में यह धुंधला या गलत हो सकता है.
सॉफ्टवेयर और इंटरफेस
असली फोन में ऑरिजिनल ऑपरेटिंग सिस्टम और UI होता है, जबकि नकली फोन में इसकी क्वालिटी कम होती है.
बैटरी और चार्जिंग
असली फोन की बैटरी लंबी चलती है और चार्जिंग तेज होती है. नकली फोन में बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है.
कैमरा क्वालिटी
असली फोन का कैमरा हाई क्वालिटी का होता है, जबकि नकली फोन में फोटोज धुंधली या कम रेजोल्यूशन की होती हैं.
सेंसर चेक करें
असली फोन में सभी सेंसर (जैसे फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर) सही से काम करते हैं, नकली में ये या तो काम नहीं करते या ठीक से काम नहीं करते.
फोन का वजन
असली फोन का वजन नॉर्मल और बैलेंस होता है, जबकि नकली फोन हल्का या ज्यादा भारी हो सकता है.
स्टीकर और सीरियल नंबर
फोन के पीछे या बॉक्स पर दिए गए सीरियल नंबर को निर्माता की वेबसाइट से मिलाकर जांचें.