आपके फोन में पड़ी App नकली है? ऐसे झटपट करें चेक
India Daily Live
21 Jun 2024
फेक ऐप
आपके फोन में जो ऐप है या फिर जो आप डाउनलोड करना चाहते हैं वो असली है या नकली, ऐसे पहचान सकते हैं.
ये तरीके आएंगे काम
इन 7 तरीकों से आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि ऐप असली है या नकली.
डाउनलोड काउंट
ऐप्स को कितनी बार डाउनलोड किया गया है यह चेक करें.
ऐप आइकन
डाउनलोड करने से पहले आपको ऐप आइकन चेक करना चाहिए. फेक ऐप के आइकन में कोई न कोई गड़बड़ी जरूर होती है.
रिलीज डेट
ऐप की रिलीज डेट और लास्ट अपडेट डेट चेक करें. लास्ट अपडेट हाल ही का होना चाहिए.
रिव्यूज
ऐप के रिव्यूज पढ़ें. अगर ये नेगेटिव हो तो समझ जाए कि ये फेक ऐप है.
डेवलपर नेम
ऐप का डेवलपर नेम चेक करें जो कि असली ऐप के मामले में किसी कंपनी का नाम होता है. साथ ही स्पेलिंग भी चेक करें.
ग्रामर मिस्टेक
डाउनलोड करने से पहले ऐप को ठीक से चेक करें. फेक ऐप में टाइपो एरर और ग्रामर मिस्टेक हो तो यह ऐप फेक है.
ऐप परमीशन
अगर कोई ऐप बिना बात के परमीशन मांग रही है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें. ये सिर्फ आप पर नजर रखना चाह रही है.