कैसे लीक हो जाती हैं आपकी प्राइवेट तस्वीरें?


Shilpa Srivastava
30 Apr 2024

वीडियो-फोटो लीक

    हमारे फोन से हमारी प्राइवेट फोटो या वीडियो लीक हो जाती हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं.

पहला कारण

    अगर आप किसी के साथ अपनी प्राइवेट फोटो शेयर कर रहे हैं और वो किसी और भेज दे तो डाटा लीक हो सकता है.

दूसरा कारण

    अगर आपके फोन का एक्सेस किसी और के पास चला गया तो फोटो और वीडियो लीक हो सकते हैं.

तीसरा कारण

    अगर आप थर्ड पार्टी मालिशस ऐप अपने फोन में डाउनलोड करते हैं तो इसके जरिए भी फाइल्स लीक हो सकती हैं.

चौथा कारण

    हैकर्स आपके फोन में स्पाईवेयर डाल देते हैं जो फोटोज और वीडियोज समेत कई डाटा को हैक कर लेते हैं.

ऐसे बचें

    इससे बचने के कई तरीके हैं जो हम आपको यहां बता रहे हैं.

ऐप स्टोर

    हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप इंस्टॉल करें. साथ ही ऐप के रिव्यू जरूर पढ़ें.

आईडी-पासवर्ड

    कई बार लोग अपने दोस्तों को आईडी पासवर्ड दे देते हैं जिससे आपकी डिटेल्स हैक हो सकती हैं.

अनजान लिंक

    कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि इससे आपके फोन का एक्सेस हैकर्स को मिल सकता है.

More Stories