अगर आप भी करते हैं ये काम तो सस्पेंड हो जाएगा आपका X अकाउंट
Shilpa Srivastava
22 Feb 2024
सिक्योरिटी
अगर कोई X अकाउंट कंपनी की पॉलिसी या सिक्योरिटी का उल्लंघन करता है तो उसे बंद कर दिया जाता है.
फेक अकाउंट
अगर कंपनी या सरकार को लगता है कि कोई अकाउंट फेक है तो उसे बंद कर दिया जाता है.
डिटेल्स लीक
अगर कोई अकाउंट लीक हो जाती हैं तो सिक्योरिटी को मद्देनजर रखते हुए उसे सस्पेंड या ब्लॉक कर दिया जाता है.
धमकाना
अगर किसी अकाउंट से किसी को धमकी दी जाती है या फिर किसी भी तरह से परेशान किया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है.
आपत्तिजनक वीडियो
अगर X पर किसी भी तरह का हिंसक और आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया जाता है तो उस अकाउंट को बंद कर दिया जाता है.
खुद को नुकसान
ऐसे अकाउंट जो खुद को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो पोस्ट करते हैं, उन्हें बंद किया जाता है.
आतंकवाद
अगर किसी अकाउंट से आतंकवाद की बात की जाती है तो उसे भी सस्पेंड कर दिया जाएगा.
अवैध सामान
किसी अकाउंट पर अगर अवैध सामान खरीदने या बेचने की बात होती है तो उसे भी बंद कर दिया जाता है.
यौन शोषण
किसी अकाउंट से अगर बाल यौन शोषण को लेकर गलत चीजें पोस्ट की जा रही हैं तो वो अकाउंट सस्पेंड हो जाएगा.