सावधान! भूलकर भी ट्रेन में चार्ज न करें अपना कीमती फोन


Shilpa Srivastava
07 Dec 2023

ट्रेन में फोन चार्ज करना खतरनाक:

    ट्रेन, रेलवे स्टेशन और पब्लिक प्लेस पर जो चार्जिंग प्वाइंट लगा होता है उसमें फोन चार्ज करना बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है. 

हैक हो सकता है फोन:

    इस तरह के चार्जिंग प्वाइंट से फोन चार्ज करने पर हैकर्स आपका फोन हैक कर सकते हैं. 

जूस हैकिंग: 

    इस तरह की हैकिंग को जूस हैकिंग कहते हैं. यह एक तरह का वायरस अटैक होता है. 

मैलवेयर कर देते हैं इंस्टॉल:

    पब्लिक प्लेस में कहीं भी लगे चार्जिंग प्वाइंट से फोन चार्ज करने पर हैकर्स डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैं. 

चोरी हो जाती है सभी जानकारी: 

    मैलवेयर के जरिए आपकी सारी जानकारी हैकर्स तक पहुंच जाती है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. 

पॉप-अप न करें क्लिक:

    जैसे ही हम पब्लिक प्लेस पर चार्जर कनेक्ट करते हैं तो फोन में एक पॉप-अप आता है जिस पर आपको भूलकर भी क्लिक नहीं करना है. 

पावरबैंक रखें साथ:

    आपको हमेशा अपने साथ पावरबैंक रखना चाहिए. इससे आप कहीं भी सुरक्षित तरीके से अपनी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं. 

ऑप्शन करें ऑफ:

    अगर बहुत जरूरी हो तभी दीवार पर लगे सॉकेट में ही फोन चार्ज करें. इससे पहले फोन की सेटिंग्स में जाकर Install over ADB को ऑफ कर दें. 

एंटी-वायरस सॉल्यूशन: 

    आपकी डिवाइस में हमेशा ही एंटी वायरस सॉल्यूशन इंस्टॉल होना चाहिए. यह डाटा हैकिंग को रोकता है. 

More Stories