गलती से भी न खरीदें ये 5 सेकेंड हैंड गैजेट्स, पड़ेगा पछताना
Shilpa Srivastava
13 Jan 2024
सेकेंड हैंड गैजेट
अगर आप सेकेंड हैंड गैजेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जरा ठहरिए.
पैसे बचाना पड़ेगा भारी
अगर आप पैसे बचाने के लिए ओरिजनल गैजेट न खरीदकर सेकेंड हैंड गैजेट खरीदते हैं तो नुकसान हो सकता है.
सस्ते के चक्कर गलती
सेकेंड हैंड गैजेट को सस्ता देखकर भूलकर भी उसे न खरीदें. इन 5 गैजेट्स को सेकेंड हैंड खरीदने से बचें.
पावर बैंक
सेकेंड हैंड पावर बैंक कई बार अच्छे से काम नहीं करता है. एक समय के बाद इसकी पावर लाइफ बेकार हो जाती है.
स्मार्ट होम डिवाइस
सेकेंड हैंड स्मार्ट होम डिवाइस से हैकिंग का खतरा रहता है. इससे आपके वीडियो लीक होने की संभावना बनी रहती है.
बेबी मॉनिटर्स
पुराने बेबी मॉनिटर्स सिक्योरिटी को लेकर सही नहीं रहते हैं. ऐसे में इन्हें खरीदना बेकार होता है.
ईयरबड्स
पुराने ईयरबड्स या हेडफोन्स का बैटरी बैकअप खराब हो सकता है. इनकी साउंड क्वालिटी भी कई बार बेकार हो जाती है.
इलेक्ट्रिक टूथब्रश
नए इलेक्ट्रिक टूथब्रश महंगे आते हैं. ऐसे में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन्हें सस्ते के चक्कर में पुराना खरीद लेते हैं. ऐसा करने से बचें.
ध्यान रखें
हमेशा ध्यान रखें कि अगर डिवाइस पुराना है तो उसकी सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर भी पुराना ही होगा जो आपके किसी काम का नहीं होता.