अगर कोई ब्लैकमेल करे तो तुरंत करें ये 5 काम


Shilpa Srivastava
24 Jan 2024

किया जा रहा है ब्लैकमेल

    कई लोगों को उनकी अश्लील फोटोज या वीडियोज एडिट कर ब्लैकमेल किया जा रहा है. 

लोग फंस जाते हैं झांसे में

    कई लोग इन फोटोज को देखकर काफी डर जाते हैं और हैकर्स के जाल में फंस जाते हैं. 

ब्लैकमेलिंग स्कैम

    हैकर्स ने इस स्कैम को इतना ज्यादा बढ़ा दिया है कि हर चौथा व्यक्ति इसका शिकार हो रहा है. 

कैसे बचें

    अगर आप कुछ गलतियां न करें तो इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं.

घटना की जानकारी शेयर करें

    अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो उसे अपने तक न रखें. आपको इस घटना की जानकारी अपने दोस्तों और परिवार को देनी चाहिए. 

पैसे न दें

    हैकर्स आपसे इन फोटोज और वीडियोज के बदले पैसे मांगते हैं, गलती से भी उन्हें पैसे न दें. 

हेल्पलाइन 

    आपको ब्लैकमेलिंग की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में देनी होगी. साथ ही FIR भी दर्ज करनी होगी. 

स्क्रीनशॉट लें

    जो ब्लैकमेलिंग के मैसेज आपको आ रहे हैं उसके स्क्रीनशॉट जरूर लें. क्योंकि इस तरह के अकाउंट कुछ दिन बाद डिलीट हो जाते हैं. 

मैसेज डिलीट ना करें

    आपके पास जो भी ब्लैकमेलिंग के मैसेज आते हैं उन्हें प्रूफ के तौर पर रखें, डिलीट न करें.

More Stories