डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचने के लिए दिमाग में बिठा लें ये बातें


Shilpa Srivastava
28 Sep 2024

डिजिटल अरेस्ट स्कैम

    इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.

वीडियो कॉल को करें इग्नोर

    आपको किसी भी अनजान वीडियो कॉल से सावधान रहना होगा, इस पर कोई भी क्यों न हो यकीन न करें.

अननोन कॉल या मैसेज

    असली सरकारी संस्थाएं कभी भी कॉल या मैसेज पर संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती हैं तो इस तरह की जानकारी मांगने वालों से सावधान रहें.

वित्तीय जानकारी

    किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर अपनी वित्तीय जानकारी शेयर न करें.

लिंक पर क्लिक

    कितना भी जरूरी क्यों न हो, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.

लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी से कॉन्टैक्ट

    किसी भी बात पर शक हो तो सीधे बैंक से या फिर लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी से कॉन्टेक्ट करें.

अपडेटेड सॉफ्टवेयर

    अपने फोन पर हमेशा सॉफ्यवेयर अपडेट रखें और एक अच्छा एंटीवायरस भी रखें.

सोशल मीडिया की फेक बातें

    सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी पर भरोसा न करें. इस तरह की जानकारी का इस्तेमाल हैकर्स अपने फायदे के लिए करते हैं.

लेटेस्ट स्कैम

    आपको सभी लेटेस्ट तरह के स्कैम के बारे में बता होना चाहिए. खुद भी जागरुक हों और दूसरों को भी करें.

More Stories