सावधान… आपके बेडरूम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं ये गैजेट्स!
Shilpa Srivastava
09 Dec 2023
गैजेट्स रहते हैं एक्टिव
हम जो भी गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं वो हर समय एक्टिव रहते हैं. यही एक बड़ा कारण है कि आपके एक बार कमांड देने पर यह तुरंत ऑन हो जाते हैं.
वीडियो रिकॉर्डिंग:
बहुत सारे ऐसे गैजेट्स हैं जो आपकी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और इनमें से कई आपकी बेडरूम की वीडियो रिकॉर्ड को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.
बेडरूम में होते हैं ये गैजेट्स:
बेडरूम में स्मार्ट टीवी या डिस्प्ले, सीसीटीवी, लैपटॉप मौजूद होते हैं. ये आम गैजेट्स हैं जो लगभग हर कोई इस्तेमाल करता है.
गैजेट्स में होता है कैमरा
चाहें स्मार्ट डिस्प्ले हो या फिर सीसीटीवी कैमरा, इन सभी में कैमरा लगा ही होता है. कई बार ये खुद से भी एक्टिव हो जाता है.
सीसीटीवी बन सकता है मुसीबत:
सीसीटीवी में जो भी रिकॉर्डिंग होती है फिर चाहें वो आपके बेडरूम की ही क्यों न हो, हैकर्स आसानी से चुरा सकते हैं.
लैपटॉप भी है लिस्ट में
कई बार आप रूम में लैपटॉप ओपन कर रख देते हैं. इसका कैमरा भी आपकी रिकॉर्डिंग कर सकता है.
टीवी भी है खतरनाक:
कई लोग टीवी में कैमरा अटैचमेंट लगा देते हैं. यह आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है. यह आपकी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
कैसे बचें:
लैपटॉप में अब मैनुअल शटर आने लगा है. अगर लैपटॉप खुला है तो उस शटर को बंद कर दें.
सीसीटीवी कर दें बंद:
अपने बेडरूम का सीसीटीवी जरूरत न होने पर बंद कर दें. साथ ही स्मार्ट डिस्प्ले में लगा कैमरा अटैचमेंट जरूरत न होने पर हटा दें.