धड़ाधड़ आएंगे Instagram Reels पर लाइक, अगर इस समय करेंगे पोस्ट
Shilpa Srivastava
23 Nov 2024
सही समय
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके फॉलोअर्स कब एक्टिव रहते हैं. इस जानकारी के लिए आपको इंस्टाग्राम के Insights सेक्शन का इस्तेमाल करना होगा.
प्रोफेशनल अकाउंट का इस्तेमाल करें
अगर आपका अकाउंट क्रिएटर या बिजनेस है, तो आप अपनी रील्स की परफॉर्मेंस और फॉलोअर्स के एक्टिविटी टाइम्स देख सकते हैं.
सुबह के समय पोस्ट करें
इंस्टाग्राम पर सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे के बीच पोस्ट करना एक अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस समय लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं.
दोपहर में पोस्ट करें
दोपहर के समय, खासतौर पर 12 बजे के आस-पास, लोग लंच ब्रेक के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. इस समय रील्स पोस्ट करना फायदेमंद हो सकता है.
शाम का समय
शाम को 3 बजे और 6 बजे के आसपास भी इंस्टाग्राम पर यूजर्स काफी एक्टिव रहते हैं, तो यह भी एक सही समय हो सकता है.
रात में पोस्ट करें
रात 9 बजे और 11 से 12 बजे के बीच रील्स पोस्ट करना भी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि लोग इस समय आराम से सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं.
अपनी ऑडियंस को जानें
अपने फॉलोअर्स की एक्टिविटी को समझने के लिए आपको Insights का इस्तेमाल करना होगा. यहां आप देख सकते हैं कि आपके फॉलोअर्स किस समय इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं.
अलग-अलग टाइम ट्राई करें
सही समय का पता लगाने के लिए आपको अलग-अलग टाइम पर रील्स पोस्ट करके देखना चाहिए कि कौन सा समय आपके लिए सबसे अच्छा काम करता है.
एक्टिव यूजर्स का ध्यान रखें
हमेशा उन टाइम स्लॉट्स पर ध्यान दें जब आपके फॉलोअर्स की एक्टिविटी ज्यादा हो. इससे आपकी रील्स ज्यादा लोगों तक पहुंच सकती है.