ChatGPT का खेल होगा खत्म, लॉन्च हुआ इंडिया का AI
Gyanendra Tiwari
04 Feb 2024
AI की चर्चा
टेक्नोलॉजी की दुनिया हर दिन कुछ नया आविष्कार हो रहा है. इस समय वैश्विक स्तर पर AI की खूब चर्चा हो रही है.
ChatGPT
नवंबर 2022 में चैटजीपीटी के आने के बाद से टेक की दुनिया में मानों क्रांति आ गई हो.
एआई प्रोडक्ट
चैटजीपीटी को मात देने के लिए गूगल समेत अन्य बड़ी कंपनियों ने भी मार्केट में अपने एआई प्रोडक्ट उतार दिए हैं.
QX Lab AI
कई भारतीय भी एआई की दुनिया में प्रवेश कर चुके हैं. इस कड़ी में QX Lab AI का भी नाम जुड़ गया है. कंपनी का हेड क्वार्टर दुबई में है.
QX Lab AI
QX Lab AI 12 भारतीय भाषाओं के साथ 100 अलग-अलग भाषाओं में काम करने में सक्षम है.
फाउंडर तिलकराज परमार
QX Lab AI के फाउंडर तिलकराज परमार की मानें तो उनका एआई पेड और फ्री दोनों वर्जन में उपलब्ध है.
टेक्स्ट और ऑडियो फॉर्मेट में करता है काम
कंपनी का कहना है कि अभी उनका एआई मॉडल टेक्स्ट और ऑडियो फॉर्मेट में सवालों के जवाब देता है. हालांकि, मार्च 2024 तक इसमें इमेज और वीडियोज का भी विकल्प जोड़ा जाएगा.
चैटजीपीटी का खेल होगा खत्म!
QX Lab AI के आने के बाद चैटजीपीटी की इंडियन मार्केट के साथ ग्लोबल मार्केट में वैल्यू कम हो सकती है