डेटिंग एप स्कैम में कभी नहीं फंस पाएंगे आप, बस दिमाग में बिठा लें 9 बातें
India Daily Live
30 Jul 2024
जल्दबाजी न करें
किसी भी ऑनलाइन रिश्ते को आगे बढ़ाने में जल्दबाजी न करें.
रिवर्स इमेज सर्च
किसी की प्रोफाइल पिक्चर को वेरिफाई करने के लिए रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल करें.
निजी जानकारी
किसी के भी साथ निजी जानकारी शेयर न करें.
पैसे न दें
अगर कोई आपसे पैसे मांगता है तो उसे पैसे न दें फिर चाहें कारण कुछ भी हो.
वित्तीय जानकारी
अपनी वित्तीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें.
शक हो तो रुक जाएं
अगर आपको शक हो रहा है कि जिससे आप बात कर रहे हैं वो स्कैम है तो उस बात को वहीं रोक दें.
जानकारी जरूरी
रोमांस स्कैम के बारे में अच्छे से पढ़ें जिससे आपको यह पता चले कि यह कितनी तरह से किया जाता है.
न मिलने वाले से सावधान
अगर व्यक्ति आपसे मिल नहीं पा रहा है या कहता है कि विदेश में रहता है तो आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा.
मिले तो पब्लिक प्लेस पर
अगर ऑनलाइन डेटिंग वाले व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो किसी पब्लिक प्लेस पर ही जाएं.