Fake Apps के चंगुल से बचाएंगे ये 8 टिप्स, आज से ही करें फॉलो
Shilpa Srivastava
26 Feb 2024
फेक ऐप्स
फेक ऐप्स को स्पॉट करने के लिए हम आपको 8 टिप्स बता रहे हैं.
रिव्यू चेक करें:
किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू जरूर चेक करें.
ग्रामर मिस्टेक
ऐप डिस्क्रिप्शन में ग्रामर मिस्टेक चेक करें क्योंकि ओरिजनल ऐप डेवलेपर कभी भी ग्रामर मिस्टेक नहीं करते हैं.
डाउनलोड
यह जरूर देखें कि ऐप को कितने डाउनलोड मिले हैं. अगर डाउनलोड कम हों तो वो फेक हो सकती है.
डेवलपर
ऐप के डेवलपर के नाम पर जरूर ध्यान दें. नाम को गूगल पर भी चेक करें. सही लगे तो ही ऐप डाउनलोड करें.
रिलीज डेट
अगर ऐप की रिलीज डेट कुछ ही समय पहले की है लेकिन उसके डाउनलोड बहुत ज्यादा हैं तो यह फेक हो सकती है.
परमीशन एग्रीमेंट
ऐप डाउनलोड करने से पहले परमीशन जरूर चेक करें. ऐप्स कई बार बेवजह की परमीशन मांगती हैं.
अपडेट
ऐप की अपडेट फ्रीक्वेंसी चेक करें. अगर ऐप को जल्दी-जल्दी अपडेट दिए जाते हैं तो इसकी सिक्योरिटी में कमियां हो सकती हैं.
आइकन चेक करें
ऐप आइकन चेक करें. ध्यान से देखने पर आपको आइकन में कमी नजर आ जाएगी.