उत्तरकाशी से पहले इन जगहों पर बादल फटने से मची थी तबाही
Babli Rautela
06 Aug 2025
धराली में तबाही
उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने चार लोगों की जान ले ली, कई लापता.
जोरों पर बचाव अभियान
भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस राहत कार्यों में जुटी, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास जारी.
यमुनोत्री राजमार्ग पर हादसा
29 जून, 2025 को यमुनोत्री राजमार्ग पर बादल फटने से भूस्खलन, दो मृत, सात लापता, चारधाम यात्रा रुकी.
केदारनाथ घाटी में विनाश
2 अगस्त, 2024 को केदारनाथ में बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन, तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोकी गई.
घनसाली में दर्दनाक घटना
1 अगस्त, 2024 को टिहरी गढ़वाल के घनसाली में बादल फटने से भोजनालय बर्बाद, दो मृत, केदारनाथ मार्ग क्षतिग्रस्त.
धारचूला की बाढ़
सितंबर 2022 में पिथौरागढ़ के खोतिला में बादल फटने से काली नदी में बाढ़, एक महिला की मौत.
देहरादून और टिहरी में कहर
20 अगस्त, 2022 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी में बादल फटने से नदियां उफनीं, पुल टूटे, टपकेश्वर मंदिर प्रभावित.
मानसून की मार
उत्तराखंड में मानसून के दौरान चरम मौसम की घटनाएं बढ़ीं, सरकार और प्रशासन के लिए चुनौती.