कौन हैं मेधा रूपम? जिन्हें CM योगी ने दिया नोएडा DM का पद


Princy Sharma
29 Jul 2025

नए डीएम की तैनाती

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा के ट्रांसफर के बाद, कासगंज की डीएम मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है.

नोएडा में अधिकारी

    मेधा रूपम पहले भी नोएडा में अधिकारी के तौर पर रह चुकी हैं. इसके अलावा, उन्होंने ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त CEO के रूप में भी काम किया है.

परिवार

    मेधा रूपम के पिता, ज्ञानेश कुमार गुप्ता, वर्तमान में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.

तेजतर्रार अफसर

    मेधा रूपम की गिनती एक तेजतर्रार और प्रभावशाली अफसर के रूप में की जाती है. उनकी कार्यशैली और नीतियां अक्सर सराही जाती हैं.

CM योगी के भरोसेमंद अफसर

    2014 बैच की आईएएस अधिकारी, मेधा रूपम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में शामिल हैं.

CM के ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर नजर

    मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी जैसे सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. इनके नोएडा डीएम बनने से इन परियोजनाओं में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है.

शूटिंग में थी चैंपियन

    मेधा रूपम पहले एक शूटिंग खिलाड़ी थीं. उन्होंने केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं.

सिविल सर्विस में कैसे आईं

    शूटिंग में सफलता के बाद, मेधा ने सिविल सर्विस में करियर बनाने का मन बनाया और यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनीं.

कहां की रहने वाली हैं?

    मेधा रूपम का जन्म आगरा में हुआ था, लेकिन उनके पिता केरल में तैनात थे, जिसके कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी केरल में हुई थी.

More Stories