महाकुंभ 2025 के वायरल चेहरे, इन्हें देखने पहुंच रहे लोग
144 साल बाद
144 साल बाद लगे इस खास संयोग वाले महाकुंभ में देश और विदेश से लोग पहुंच रहे हैं.
युवाओं की भीड़
इस बार युवाओं की भीड़ भी देखी गई है. जिसका जिक्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में किया है.
विदेशी ऋद्धालुओं की भीड़
इस खास मौके पर ना केवल देश बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं. जिनकी चर्चा की जा रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल
हालांकि इस बार कुंभ मेले से कुछ खास तस्वीरें भी सामने आई है, जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
अभय सिंह (IIT baba)
सोशल मीडिया पर IIT baba के कई वीडियो आ चुके हैं. जिसमें वह अपनी उच्च आय वाली नौकरी छोड़कर अध्यात्म का रास्ता अपनाने के बारे में बात कर रहे हैं.
लॉरेन पॉवेल जॉब्स
एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. जिसमें सनातन धर्म की ताकत के बारे में बताया जा रहा है.
माला बेचने वाली महिला
प्रयागराज से महाकुंभ मेले में हार बेचने वाली एक महिला की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. जिसमें लोग महिला की खूबसूरत आंखों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
रुद्राक्ष बाबा
महाकुंभ मेले से रुद्राक्ष बाबा की भी तस्वीर काफी वायरल हो रही है. जिसमें बाबा 11,000 रुद्राक्षों की 108 मालाएं पहने नजर आ रहे हैं.
मस्कुलर बाबा
रूस से आए 7 फीट लंबे मजबूत शरीर वाले बाबा ने महाकुंभ मेले में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गले में माला और शरीर पर भगवा रंग लोगों का ध्यान खींच रही है.