महाकुंभ में 'सबसे खूबसूरत साध्वी' का जलवा, जानें कौन हैं?


Garima Singh
13 Jan 2025

कौन है सबसे खूबसूरत साध्वी?

    सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक साध्वी का नाम हर्षा रिछारिया है, जो कि एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं.

कहां से रहा है नाता?

    फिलहाल वो उत्तराखंड में रह रही हैं, लेकिन उनका जन्म स्थान मध्य प्रदेश है. ये खुद को हिंदू सनातन शेरनी भी बताती हैं.

इस अखाड़े से जुड़ा है नाम

    हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि वो आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं.

सबसे खूबसूरत साध्वी

    सोशल मीडिया पर साध्वी हर्षा रिछारिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से उनकी खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं.

संन्यास जीवन के चुनाव क्यों?

    साध्वी हर्षा रिछारिया ने बताया कि 'उन्होंने अपने जीवन में जो करना था, वह उन्होंने कर लिया. इस राह पर उन्हें सुकून मिला है.'

दो साल पहले लिया संन्यास

    साध्वी हर्षा रिछारिया ने बताया कि अभी वो 30 साल की हैं, उन्होंने दो साल पहले 28 साल की उम्र में संन्यास लिया था.

प्रयागराज में महाकुंभ की धूम

    महाकुंभ 2025 का प्रारंभ आज यानी 13 जनवरी से हो चुका है. यह पावन उत्सव 26 फरवरी तक चलेगा.

त्रिवेणी संगम में डुबकी

    हिंदुओं के इस सबसे बड़े धार्मिक पर्व में लाखों श्रद्धालु आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं.

More Stories