महाकुंभ में कैसे हुए सिलेंडरों में धड़ाधड़ ब्लास्ट और सब हुआ स्वाहा?
Sagar Bhardwaj
19 Jan 2025
महाकुंभ में लगी आग
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रविवार को भीषण आग लग गई.
50 टेंट जलकर खाक
इस आग में करीब 50 टेंट जलकर राख हो गए.
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि यह आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी.
2 सिलेंडर फटे
अखाड़ा पुलिस स्टेशन प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ मेला के सेक्टर-19 में दो सिलेंडर फटे, जिसके कारण कैंपों में भीषण आग लग गई.
काबू में आई आग
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन के अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए जल्द ही आग पर काबू पा लिया.
सीएम योगी पहुंचे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया.
शास्त्री ब्रिज के पास लगी आग
आग जोन 19 के शास्त्री नगर ब्रिज के पास लगी थी.
कोई हताहत नहीं
स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.
45 दिन का महाकुंभ
13 जनवरी को शुरू हुआ महाकुंभ 45 दिन तक चलेगा.