भीषण गर्मी में पंजाब के किसान कैसे हो रहे मालामाल?


Anvi Shukla
01 May 2025

पंजाब में गेहूं की बंपर पैदावार

    पंजाब की मंडियों में अब तक 114 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा, जिससे इस बार बंपर फसल की पुष्टि हुई.

111 लाख मीट्रिक टन

    मंडियों में पहुंचे गेहूं में से अब तक 111 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है, किसानों में खुशी की लहर.

100 लाख मीट्रिक टन

    खाद्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से ऊपर जा चुकी है.

किसानों को करोड़ का भुगतान

    अब तक किसानों के खातों में 22,815 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं, किसी को भुगतान की समस्या नहीं.

6 लाख से ज्यादा किसान बेच चुके गेहूं

    अब तक 6,28,674 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं, जिससे किसानों में सरकार की व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है.

लिफ्टिंग भी चल रही तेजी से

    अब तक 47.37 लाख मीट्रिक टन गेहूं उठाया जा चुका है, जो 72 घंटे के मापदंड के अनुसार एक अच्छा प्रतिशत है.

खरीद केंद्र बनाए गए

    राज्य भर में 2,885 खरीद केंद्र सक्रिय हैं, जिनमें से 1,864 नियमित और 1,021 अस्थायी रूप से चल रहे हैं.

बिना शिकायत के चल रही व्यवस्था

    खाद्य मंत्री ने कहा कि किसी भी किसान ने खरीद व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत नहीं की है, सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है.

किसानों के लिए सुविधाएं मौजूद

    गोला-बारूद, पीने का पानी, लकड़ी के बक्से जैसी सभी सुविधाएं मंडियों में उपलब्ध कराई गई हैं.

More Stories