कार में मिली मशहूर इंस्टाग्राम स्टार की लाश, कौन थीं कमल कौर?


Anvi Shukla
12 Jun 2025

कौन थीं कमल कौर?

    कमल कौर एक पॉपुलर पंजाबी इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर थीं, जिन्हें लोग ‘कमल कौर भाभी’ के नाम से जानते थे.

अचानक हुई मौत

    बठिंडा के पास एक कार में कमल कौर की लाश मिलने से पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई.

कार में क्यों मिली लाश?

    कार कई घंटों से मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास खड़ी थी, जब आसपास के लोगों को गंध आई तो उन्होंने पुलिस को बुलाया.

कमल की आखिरी लोकेशन

    कमल कौर 10 जून को लुधियाना से बठिंडा के लिए निकली थीं और उसी रात उनका मोबाइल बंद हो गया.

धमकियों की मिली थी जानकारी

    कमल कौर को उनके बोल्ड कंटेंट के चलते सोशल मीडिया पर कई बार धमकियां मिली थीं.

परिवार का बयान

    कमल कौर के परिवार ने बताया कि वे आखिरी बार उन्हें 10 जून की सुबह घर से निकलते हुए देखे थे. इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

क्या थी हत्या की वजह?

    पुलिस का कहना है कि किसी निजी रंजिश, धमकी या सोशल मीडिया विवाद के चलते ये हत्या हो सकती है.

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

    जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जो गाड़ी और शव की गहराई से जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर हलचल

    कमल कौर की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और आलोचकों दोनों ने प्रतिक्रिया दी.

More Stories