पंजाब की हालत देख पसीजा इन सितारों का दिल, बढ़ाया मदद का हाथ


Babli Rautela
06 Sep 2025

हिमांशी खुराना

    एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने 15 परिवारों को नए सिरे से बसाने का बीड़ा उठाया. उनका फोकस जल्द से जल्द पुनर्वास पर है, ताकि पीड़ित परिवार फिर से आत्मनिर्भर बन सकें.

करण औजला

    पंजाबी गायक करण औजाला ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्यों के लिए ₹4 लाख कीमत की दो मोटरबोट्स दान कीं, जिससे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद मिली.

गिप्पी ग्रेवाल

    एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने ग्रामीणों के पशुधन को बचाने के लिए दो ट्रक चारा दान किया, जिससे किसानों को अपनी आजीविका बनाए रखने में सहायता मिली.

जसबीर जस्सी

    पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने अपने नेटवर्क का उपयोग कर राहत कोष बनाया और बॉलीवुड हस्तियों को जोड़ा, जिससे लाखों रुपये की सहायता एकत्र हुई.

सतिंदर सरताज

    सिंगर सतिंदर सरताज ने 700 परिवारों के लिए राशन किट्स भेजीं, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल भोजन की कमी न झेलनी पड़े.

गुरु रंधावा

    गुरु रंधावा ने एक समर्पित राहत कोष की स्थापना की और लोगों से सामूहिक सहयोग की अपील की, जिससे राहत कार्यों को गति मिली.

सोनू सूद

    मानवतावादी कार्यों के लिए मशहूर सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन के जरिए हेल्पलाइन शुरू की, जो बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान कर रही है.

दिलजीत दोसांझ

    सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने 12 बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लिया और उनके पुनर्वास के लिए व्यापक योजना की घोषणा की.

रणदीप हुड्डा

    रणदीप हुड्डा ने बठिंडा में स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर राहत सामग्री वितरित की और प्रभावितों के साथ समय बिताया.

अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने पंजाब में बाढ़ राहत कार्य के लिए ₹5 करोड़ दान किए हैं.

More Stories