रेलवे की तरह अब बस अड्डों पर भी मिलेगा यात्रियों को खाना
बस अड्डों पर मिलेगा खाना
हरियाणा बस परिवहन सेवा ने एक शानदार योजना बनाई है, जिसमें रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर बस अड्डों पर भी यात्रियों को स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराया जाएगा.
बनेंगे फूड प्वाइंट
परिवहन विभाग ने बस अड्डों पर रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट बनाने के लिए जगह देने की बात की है.
क्या है योजना?
अगर बस अड्डों पर जगह उपलब्ध नहीं होती है, तो परिवहन विभाग रेलवे की तरह खाना उपलब्ध कराने का विकल्प पेश करेगा.
झज्जर विधायक ने की मांग
झज्जर विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बस स्टैंड की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था, जिसका जवाब देते हुए अनिल विज ने यह ऐलान किया.
अनिल विज ने किया ऐलान
कोई भी विभाग अगर इस तरह का कोई प्रस्ताव देगा, तो परिवहन विभाग इस जमीन के इस्तेमाल की एनओसी देगा.