दिल्ली को गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने दिया जवाब


Anvi Shukla
08 Apr 2025

मौसम विभाग की चेतावनी

    दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तेज गर्मी के लिए पीला अलर्ट जारी किया है, जो अब बुधवार तक रहेगा.

दिल्ली 40 डिग्री के पार

    सोमवार को दिल्ली में इस मौसम की पहली हीटवेव दर्ज हुई. तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई.

कब मिलेगी राहत?

    अच्छी खबर यह है कि बुधवार तक तो गर्मी रहेगी, लेकिन गुरुवार से मौसम बदल सकता है और तापमान में कुछ कमी आ सकती है.

दूसरे इलाकों में पारा 41 डिग्री

    दिल्ली के रिज और आयानगर जैसे इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जो 41 डिग्री तक पहुंच गया.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार, 11, 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.

पीला अलर्ट का मतलब क्या है?

    जब मौसम विभाग पीला अलर्ट जारी करता है, तो इसका मतलब है कि गर्मी मध्यम रहेगी, लेकिन छोटे बच्चे, बूढ़े और बीमार लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है.

गर्मी से बचने के आसान तरीके

    पीले अलर्ट के दौरान लोगों को सलाह दी जाती है कि वे धूप में निकलने से बचें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और सिर को कपड़े या छाते से ढककर रखें.

ऑरेंज अलर्ट!

    ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि तापमान और बढ़ जाएगा और जो लोग धूप में ज्यादा देर तक रहेंगे या भारी काम करेंगे, उन्हें गर्मी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

डिहाइड्रेशन से बचें

    ऑरेंज अलर्ट के दौरान लोगों को ठंडा रहने और पानी, ओआरएस या नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ पीकर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने की सलाह दी जाती है.

More Stories