दिल्ली में गर्मी का कहर, क्या और झुलसेंगे दिल्लीवाले?


Babli Rautela
11 Jun 2025

सीजन की सबसे गर्म दोपहर

    दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन हीट इंडेक्स 47.1 डिग्री तक पहुंचा, जिससे लोग गर्मी से बेहाल रहे.

लू ने बढ़ाई मुश्किलें

    लोधी रोड, रिज और आयानगर में लू की स्थिति बनी, जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर गया.

रातें भी बेकरार

    न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जिससे सूर्यास्त के बाद भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिली.

ऑरेंज अलर्ट का आह्वान

    मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने को कहा.

हवाओं का जोर

    सफदरजंग में 22 किमी/घंटा और पालम में 33 किमी/घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली.

प्रदूषण ने बढ़ाया खतरा

    दिल्ली का AQI 215 पर ‘खराब’ श्रेणी में रहा, PM 2.5 और ओजोन का स्तर भी सामान्य से अधिक दर्ज हुआ.

आने वाली राहत

    गुरुवार रात से हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ मौसम में बदलाव की उम्मीद.

खतरे में ये लोग

    गर्मी से बुजुर्ग, बच्चे और स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई.

तापमान का हाल

    आयानगर (45.5 डिग्री), रिज (45 डिग्री), पालम (44.6 डिग्री) और लोधी रोड (43.6 डिग्री) सबसे गर्म इलाके रहे.

More Stories