कौन बनेगा बिहार का नया CM? इन नामों पर चर्चा


Shanu Sharma
14 Apr 2026

सुशासन बाबू का राज खत्म

    बिहार में आज आधिकारिक रूप से सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार का राज खत्म हो जाएगा. क्योंकि आज बिहार में नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी.

बिहार दौरे पर पीएम मोदी

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं, जिसके बाद राज्य के मुखिया का नाम ऐलान किया जाएगा. हालांकि उससे पहले कई नामों पर चर्चा है. आइए जानते हैं कौन है वे नाम.

सम्राट चौधरी

    सीएम के रेस में सबसे पहला नाम राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आ रहा है. उन्हें भाजपा के प्रबल उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है.

विजय कुमार सिन्हा

    इस रेस में दूसरा बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री नाम विजय कुमार सिन्हा का भी है. उन्होंने भी एक मजबूत उम्मीदवार बताया जा रहा है,

रेणु देवी

    इस रेस में तीसरा नाम भाजपा की वरिष्ठ नेता और बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का भी है. माना जा रहा है 21 सालों बाद एक बार फिर से बिहार की जिम्मेदारी महिला के हाथों में आ सकती है.

चिराग पासवान

    अधिकतर लोगों का मानना है कि इस बार बिहार को बीजेपी का सीएम मिलेगा. लेकिन कुछ लोग लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के नाम पर भी उम्मीद जता रहे हैं.

श्रेयसी सिंह

    सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नाम जमुई की भाजपा व‍िधायक श्रेयसी सिंह का लिया जा रहा है. उन्हे एक मजबूत युवा नेता के रूप में देखा जाता है.

धर्मशीला गुप्ता

    पहली बार राज्यसभा पहुंचीं धर्मशीला गुप्ता का नाम भी सीएम रेस की लिस्ट में उपर है. हालांकि अभी कुछ देर में नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

More Stories