तो इसलिए पदयात्रा में टेंशन फ्री रहते हैं पीके?


India Daily Live
26 Aug 2024

क्यों चर्चा में हैं पीक?

    इन दिनों बिहार की राजनीतिक गलियारों में प्रशांत किशोर की चर्चा खूब हो रही है. दरअसल भारतीय राजनीतिक, रणनीतिकार और रणनीतिज्ञ प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी पार्टी जन सुराज को लेकर खबरों में बने रहते हैं.

लोगों से परिचय करवाया.

    हालही में पीके ने बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित जन सुराज महिला संवाद कार्यक्रम में पहली बार अपनी पत्नी को लेकर आए थे. यहां लोगों से परिचय करवाया.

कौन हैं प्रशांत किशोर की वाइफ?

    प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास पेशे से डॉक्टर हैं. पीके और जाह्नावी दास की मुलाकात यूएन के एक हेल्थ प्रोग्राम में हुई.

प्रशांत किशोर ने की लव मैरिज

    इसके बाद प्रशांत किशोर और जाह्नवी दास की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. आगे चलकर प्रशांत किशोर और जाह्नवी दास ने शादी कर ली.

राजनीति से दूर रहती हैं पीके की वाइफ

    प्रशांत किशोर और जाह्नवी दास को एक बेटा हैं. पीके की वाइफ राजनीतिक पार्टियों में बहुत कम नजर आती है. हालही में पटना में पीके ने बताया कि वे अपनी पत्नी की वजह से चिंतामुक्त होकर पद यात्रा कर पाते हैं.

प्रशांत किशोर कहां से हैं?

    बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के कोनार गांव के रहने वाले हैं. बाद में प्रशांत किशोर बक्सर चले गए, जहां उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की. प्रशांत किशोर की शादी असम के गुवाहाटी की रहने वाली जाहन्वी दास से हुई.

बीजेपी की मदद

    बता दें कि पीके नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव जीतने में मदद की थी.

कब चर्चा में आए थे प्रशांत किशोर?

    इस दौरान प्रशांत किशोर पूरे देश में चर्चा में आ गए थे.

पीके कर रहे चुनाव की तैयारी

    हालांकि अब वह खुद की पार्टी जन सुराज बना कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

More Stories