Year Ender 2023: Team India के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज, कौन है नंबर वन?


Bhoopendra Rai
30 Dec 2023

अलविदा साल 2023

    साल 2023 का सफर खत्म होने के कगार पर है. कुछ घंटों के बाद नए साल यानी 2024 का आगाज होगा.

टीम इंडिया का जलवा

    रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस साल तीनों फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से जलवा दिखाया है.

सबसे ज्यादा रन

    हम टीम इंडिया के उन टॉप 8 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

1. शुभमन गिल

    शुभमन ने 48 मैच खेलते हुए 2154 रन बनाए. 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए. गिल ने दोहरा शतक भी लगाया. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन रहा.

2. विराट कोहली

    स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 35 मैच खेले और कुल 2048 रन बनाए. 8 शतक और 10 फिफ्टी लगाईं.

3. रोहित शर्मा

    कप्तान रोहित शर्मा ने 35 मैचों में कुल 1800 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं.

4. केएल राहुल

    विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल ने कुल 30 मैच खेले और 1203 रन बनाए. उन्होंने 3 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं.

5. सूर्यकुमार यादव

    विस्फोटक खिलाड़ी सूर्या ने 40 मैचों में 1130 रन बनाए हैं. वह इस साल 2 शतक और 7 अर्धशतक जमा चुके हैं.

6. श्रेयस अय्यर

    इस साल अय्यर ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 26 मैच खेले और 41.08 की औसत से 986 रन बनाए हैं. वह 3 शतक और 5 अर्धशतक जमा चुके हैं.

7. ईशान किशन

    इस साल ईशान ने कुल 30 मैचों में हिस्सा लिया और 741 रन बनाए. उनके बल्ले से 7 शानदार फिफ्टी निकली हैं.

8. यशस्वी जायसवाल

    इस साल टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले जायसवाल ने 18 मैचों में 39.88 की औसत से 718 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 शतक और 4 फिफ्टी निकली हैं.

More Stories