स्टार्क ने मोहम्मद शमी का तोड़ा रिकॉर्ड, बने दुनिया में नंबर वन
Praveen Kumar Mishra
12 Jun 2025
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है.
स्टार्क ने 2 झटके
इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने अफ्रीका को शुरुआती 2 झटके दिए और इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
स्टार्क ने रचा इतिहास
स्टार्क अब आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
शमी का टूटा रिकॉर्ड
इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के मोहम्मद शमी के नाम पर मौजूद था, जिन्होंने 6 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए थे.
स्टार्क के 11 विकेट
अब स्टार्क के 11 विकेट हो गए हैं और वे इस मामले में शमी से आगे निकल गए हैं.
बोल्ट भी शामिल
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं.