न विराट, न धोनी, न सचिन.. ये है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर
Srishti Srivastava
03 Nov 2023
20 हजार करोड़
लेकिन इन तीनों में से एक भी नाम सही नहीं है. भारत में एक ऐसा भी क्रिकेटर है, जिसकी कुल संपत्ति 20 हजार करोड़ है.
सबसे अमीर क्रिकेटर
भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर का नाम समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ है.
शाही परिवार
समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ बड़ौदा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
प्रथम श्रेणी क्रिकेटर
समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ बड़ौदा को पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और क्रिकेट असोसिएशन के क्रिकेट प्रशासक हैं.
रणजी ट्रॉफी
समरजीत सिंह ने साल 1987 से लेकर 1989 के बीच रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में 6 प्रथम श्रेणी मैचों में बड़ौदा के लिए 65 के उच्चतम स्कोर के साथ 119 रन बनाए थे.
बड़ौदा के पूर्व राजा
समरजीत सिंह गायकवाड़ गुजरात में बड़ौदा के पूर्व राजा हैं. वो रणजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ और शुभांगिनीराजे के इकलौते बेटे हैं.
पिता की मृत्यु
समरजीत सिंह को साल 2012 में पिता की मृत्यु के बाद महाराजा का ताज पहनाया गया और उन्हें विरासत में कुल 20 हजार करोड़ की संपत्ति मिली.
सबसे बड़ा घर
समरजीत सिंह गायकवाड़ दुनिया के सबसे बड़े 170 कमरों वाले घर, लक्ष्मी विलास पैलेस के मालिक भी हैं.