विराट कोहली से एक हेयरकट के लाखों चार्ज करता है ये हेयरस्टाइलिस्ट
Babli Rautela
04 Jun 2025
कौन हैं आलिम हकीम?
आलिम हकीम भारत के सबसे मशहूर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं. सलमान खान, विराट कोहली, रणबीर कपूर जैसे सितारे उनके क्लाइंट हैं.
लाखों की फीस
आलिम एक हेयरकट के लिए न्यूनतम 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं. इसमें 18,000 रुपये जीएसटी अलग से जोड़ा जाता है.
10-15 सिटिंग्स का खर्च
फिल्मों या बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 10-15 सिटिंग्स की जरूरत हो, तो वह 10-15 लाख रुपये वसूलते हैं.
काम में परफेक्ट
आलिम प्रोजेक्ट्स के लिए पूरा पेपरवर्क करते हैं. असाइनमेंट्स तैयार करवाते हैं और फीस पहले से तय करते हैं.
दोस्तों के लिए खास रियायत
करीबी दोस्तों से आलिम एक रुपये नहीं लेते. लेकिन बाकियों के लिए उनकी फीस तय है.
क्लाइंट्स की संतुष्टि
कई सेलिब्रिटी 3-5 लाख रुपये तक देते हैं, क्योंकि उन्हें स्क्रीन पर शानदार रिजल्ट दिखता है.
आलिम का हुनर
आलिम की हेयरस्टाइलिंग तकनीक उन्हें सबसे अलग बनाती है. उनकी वजह से कई सितारों का लुक ट्रेंड बनता है.
मुंबई में असिस्टेंट्स
आलिम के कई असिस्टेंट्स ने खुद का बिजनेस शुरू किया है. लोग उन्हें आलिम की ट्रेनिंग के भरोसे हायर करते हैं.
आइकॉनिक बनने की बात
आलिम कहते हैं, 'हर कोई स्कूल जाता है, पर हर कोई आइकॉनिक नहीं बनता. मेरी क्वालिटी मुझे अलग बनाती है.'