वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Praveen Kumar Mishra
19 Jul 2025
सूर्यवंशी ने तोड़ा रिकॉर्ड
बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में इतिहास रच दिया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर मेहदी हसन मिराज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा.
वैभव का अनोखा कारनामा
वैभव ने 14 साल की उम्र में यूथ टेस्ट में अर्धशतक और विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया. यह उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड U19 के खिलाफ हासिल की.
बेकेनहैम में शानदार प्रदर्शन
13 जुलाई को बेकेनहैम में पहले यूथ टेस्ट में वैभव ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख को आउट किया, जिससे वे सबसे कम उम्र के भारतीय गेंदबाज बने.
बल्ले से भी कमाल
पहली पारी में वैभव 14 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 44 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
मेहदी हसन का रिकॉर्ड टूटा
वैभव ने बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 15 साल 167 दिन की उम्र में 2013 में यह उपलब्धि हासिल की थी. वैभव ने 14 साल 107 दिन में यह कारनामा किया.
गेंदबाजी में रिकॉर्ड
वैभव ने पहली पारी में 2 विकेट लिए, जिसमें हमजा शेख का विकेट शामिल था. उन्होंने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेख को लॉन्ग-ऑफ पर हेनिल पटेल के हाथों कैच कराया.
वैभव का पिछला रिकॉर्ड
वैभव ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ चेन्नई में 58 गेंदों में शतक जड़ा था, जो पुरुष यूथ टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक था.