IPL 2024: Virat Kohli का बड़ा कारनामा, धोनी, रैना, सूर्या तीनों को पछाड़ा
India Daily Live
10 May 2024
IPL 2024
इन दिनों आईपीएल 2024 का रोमांच चरम पर है. इस सीजन रिकॉर्ड की बौछार हो रही है.
विराट कोहली
आईपीएल में बल्ले से कमाल कर रहे विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
400 छक्के पूरे
आईपीएल 2024 के 58 वें मैच में विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ 6 सिक्स लगाए और टी20 करियर के 400 छक्के पूरे किए.
92 रनों की मैच विनिंग पारी
विराट के बल्ले से 47 गेंदों पर 92 रन निकले. उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी ने पंजाब को 60 रनों से हराया.
विराट का बड़ा कमाल
अब विराट कोहली टी20 में रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
रोहित हैं नंबर वन
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 506 छक्के लगाए हैं.
तीसरे नंबर पर धोनी
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है, जिन्होंने टी20 करियर में कुल 334 छक्के लगाए हैं.
सुरेश रैना
इस लिस्ट में चौथा नाम सुरेश रैना का है, बाएं हाथ के इस बैटर ने अपने पूरे टी20 करियर में 334 सिक्स जमाए हैं.
सूर्यकुमार यादव
इस लिस्ट में पांचवा नाम है मिस्टर 360 डिग्री कहलाने वाले सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने 312 सिक्स जमाए हैं.