T20 World Cup 2024: युवराज सिंह का दिखेगा जलवा, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
India Daily Live
27 Apr 2024
टी20 विश्व कप 2024
1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप 2024 का आयोजन होने जा रहा है.
युवराज सिंह
आईसीसी ने भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है.
ब्रांड एंबेसडर
आईसीसी ने युवराज सिंह को टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
2017 में आखिरी मैच
युवी ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2017 में खेला था.
विश्व विजेता टीम के सदस्य
युवराज साल 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे थे.
क्या बोले युवराज
युवराज ने कहा, "टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से मेरी कुछ सबसे अच्छी क्रिकेट यादें जुड़ी हैं, जिनमें 1 ओवर में 6 छक्के लगाना भी शामिल है.
सबसे बड़ा संस्करण
'इस संस्करण का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक है. यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है.'
ये दिग्गज भी ब्रांड एंबेसडर
युवराज के अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल और आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट भी ब्रांड एंबेसडर हैं.
टी20 करियर
युवराज सिंह ने भारत के लिए 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 136.38 की स्ट्राइक रेट से 1,177 रन बनाए हैं.