अब BCCI की राह पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, लिया ये बड़ा फैसला
Bhoopendra Rai
04 Jan 2024
श्रीलंका टीम
पिछले कुछ सालों से श्रीलंका टीम तीनों फॉर्मेट में कमजोर रही है. वनडे विश्व कप 2023 में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.
BCCI की राह पर श्रीलंका बोर्ड
टीम को मजबूत करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अब बीसीसीआई की राह पर चला है और उसने एक बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया.
तीनों फॉर्मेट के अलग कप्तान
जिस तरह भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में अलग कप्तान हैं. ठीक उसी तरह श्रीलंका ने तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में अलग-अलग कप्तानों की नियुक्ति की है.
टी20 में हसरंगा बने कप्तान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दाशुन शनाका की जगह टी20 फॉर्मेट में वानिंदु हसरंगा को कप्तान बनाया है. वह एक बढ़िया आलराउंडर हैं.
वनडे में कुसल मेंडिस बने कप्तान
श्रीलंका ने वनडे फॉर्मेट की कप्तानी कुसल मेंडिस को सौंपी है. इससे पहले दाशुन शनाका ही ODI के कप्तान थे.
टेस्ट की कमान डी सिल्वा को
धनंजय डी सिल्वा को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. उनसे पहले इस फॉर्मेट में की कप्तानी दिमुथ करुणारत्ने संभालते थे.
6 जनवरी से नए कप्तान दिखाएंगे जलवा
श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 जनवरी से वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसमें नए कप्तान टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.
नई समिति का गठन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अगले 2 साल के लिए नई चयन समित का ऐलान किया था, जिसमें पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटरों को अलग-अलग पद सौंपा गए थे.
उपुल थरंगा हैं चयन समिति के चेयरमेन
चयन समिति के चेयरमेन उपुल थरंगा बने थे. उनके अलावा अजंता मेंडिस, इंडिका डी सरम, थरंगा परनविताना और दिलरुवान परेरा को बतौर सदस्य जगह मिली थी.