अफगानिस्तान के चाचा-भतीजे ने किया श्रीलंका के खिलाफ कमाल
Antriksh Singh
04 Feb 2024
अनोखी उपलब्धि
रविवार को कोलंबो में एक अनोखी उपलब्धि देखी गई. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में चाचा-भतीजे की जोड़ी ने कमाल किया.
दुर्लभ नजारा
इस जोड़ी ने एक ही टेस्ट मैच में खेला और शतकीय साझेदारी भी की. एक बल्लेबाज और उसके चाचा को एक ही टीम में देखना दुर्लभ नजारा था.
इब्राहिम जद्रान और चाचा नूर
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट में भतीजे इब्राहिम जद्रान ने अपने चाचा नूर अली जद्रान छा गए.
दोनों में 13 साल का अंतर है
दोनों ने मुश्किल समय में शतकीय साझेदारी करके अफगानिस्तान को मैच में बनाए रखा है. मजेदार बात ये है कि ये 35 वर्षीय नूर अली जद्रान का टेस्ट डेब्यू था.
भतीजे, इब्राहिम ने टेस्ट कैप सौंपी
टेस्ट के पहले दिन, 35 वर्षीय नूर अली ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. नूर अली ने 2009 में अपना वनडे डेब्यू किया था.
मुश्किल हालातों में कमाल
श्रीलंका ने तीसरे दिन पर पहली पारी की बढ़त को 438 रन के विशाल स्कोर के साथ 241 रन तक बढ़ा दिया. हालांकि, इस जोड़ी ने दूसरी पारी में बल्ले से मजबूत जवाब दिया.
नूर अली की बढ़िया पारी
चाचा नूर अली अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए, उन्हें 43वें ओवर में असिथा फर्नांडो ने आउट किया.
106 रन की ओपनिंग साझेदारी
दोनों ने 106 रन की ओपनिंग साझेदारी की और अपनी टीम को टेस्ट मैच में वापस ला दिया. इब्राहिम दूसरे छोर पर नाबाद रहे.
इब्राहिम जद्रान ने शतक बनाया
इब्राहिम जद्रान ने तीसरे दिन शतक बनाया और अफगानिस्तान स्टंप्स तक 199 रन पर 1 विकेट खोकर सिर्फ 42 रन पीछे है.