चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के निशाने पर होगा ये महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे हिटमैन
Praveen Kumar Mishra
06 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं.
रोहित के पास मौका
रोहित के पास इस टूर्नामेंट में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा.
अफीरीदी सबसे ऊपर
वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम आता है.
अफरीदी के 351 छक्के
अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं.
21 छक्के दूर
रोहित ने भी 265 मैचों में 331 छक्के जड़े हैं और अफरीदी से 21 छक्के पीछे हैं.
रोहित का कारनामा
ऐसे में अगर रोहित आने वाले समय में 21 छक्के लगाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.