वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया की बादशाहत, आकंड़े दे रहे गवाही
Praveen Kumar Mishra
17 Sep 2025
टीम इंडिया का डॉमिनेशन
भारतीय टीम और भारत के खिलाड़ियों का आईसीसी की रैंकिंग में जलवा देखने को मिल रहा है और टीम इंडिया का डॉमिनेशन जारी है.
वनडे रैंकिंग
भारतीय टीम मौजूदा समय में आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है.
टी20 रैंकिंग
टीम इंडिया आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी नंबर वन है और सूर्या की कप्तानी में धमाल मचा रही है.
शुभमन गिल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं.
अभिषेक शर्मा
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में युवा बैटर अभिषेक शर्मा नंबर वन पर हैं.
जसप्रीत बुमराह
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी की गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं.
वरुण चक्रवर्ती
टी20 की बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर पहुंए गए हैं और उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला है.
रविंद्र जडेजा
यही नहीं दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा टेस्ट में आईसीसी की ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं.
हार्दिक पांड्या
इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 के दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर है.