Prithvi Shaw की अचानक टीम में हुई एंट्री, 2 फरवरी को बिखेरेंगे जलवा
Bhoopendra Rai
01 Feb 2024
पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ के फैंस के लिए गुड न्यूज है. पृथ्वी शॉ 2 फरवरी को रणजी ट्रॉफी 2024 के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे.
NCA ने हरी झंडी दी
नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने बुधवार यानी 31 जनवरी के दिन शॉ को हरी झंदी दे दी है. इसका मतलब ये है कि शॉ पूरी तरह फिट हैं.
मुंबई टीम में मिली जगह
रणजी ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन कर रही मुंबई की टीम ने बंगाल के खिलाफ होने वाले अपने अगले मुकाबले के लिए शॉ को स्क्वाड में जगह दी है.
2 फरवरी को जलवा दिखाएंगे शॉ
रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई को अपना अगला मैच 2 फरवरी से बंगाल के खिलाफ इडन गार्डेन के मैदान पर खेलना है, जिसमें शॉ धमाल मचाते दिखेंगे.
अगस्त 2023 में हुए थे चोटिल
शॉ को अगस्त 2023 में इंग्लैंड में वनडे कप के दौरान चोट लगी थी, तभी से वह क्रिकेट एक्शन से दूर हैं.
हाल में सामने आई थीं फोटो
बीच में शॉ की फोटोज भी वायरल हुई थीं, जिनमें उनका वजन बढ़ा हुआ दिख रहा था, लेकिन शॉ ने अब फिटनेस हासिल की है.
वन-डे कप 2023 में जबरदस्त फॉर्म था
पृथ्वी शॉ पिछले साल इंग्लैंड में वन-डे कप खेल रहे थे. तभी उन्हें घुटने में चोट लगी थी. वो उस वक्त जबरदस्त फॉर्म में थे और खूब रन बना रहे थे.
वनडे कप 2023 में बनाए थे 429 रन
शॉ ने वनडे कप के 4 मैचों में 143 की औसत से 429 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 1 शतक एक फिफ्टी निकली थी. हाई स्कोर 244 रहा था.
रहाणे की कप्तानी में अब तक 4 में से 3 मैच जीते
रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई ने अभी तक इस सीजन 4 में तीन मुकाबले जीते हैं. एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
रहाणे कर रहे कप्तानी
रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई इस सीजन ग्रुप बी में 20 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर मौजूद है. अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
मुंबई की ताजा टीम इस प्रकार है
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ, जय बिष्टा, भूपेन ललवानी, अमोघ भटकल, सुवेद पारकर, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तैमोर (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, आदित्य धूमल, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डॉयस और सिलवेस्टर डिसूजा.