6 महीने बाद मैदान पर उतरे Prithvi Shaw, कूट डाले इतने रन


Bhoopendra Rai
02 Feb 2024

रणजी ट्रॉफी 2024

    रणजी ट्रॉफी 2024 में इलाइट ग्रुप बी के तहत मुंबई-बंगाल टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है.

पृथ्वी शॉ

    इस मुकाबले में 6 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे मुंबई टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ ने 42 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली.

चौकों की बारिश

    शॉ ने क्रीज पर आते ही चौकों की बारिश की. उन्होंने 42 गेंदों पर 5 चौके लगाए और 35 रन बनाकर आउट हुए.

इस गेंदबाज ने किया आउट

    पृथ्वी शॉ तेजी से रन बना रहे थे, उन्हें बंगाल टीम के बॉलिंग आलराउंडर सूरज सिंधू जायसवाल ने शिकार बनाया.

NCA ने हरी झंडी दी थी

    31 जनवरी को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने शॉ को फिट करार दिया था, इसके बाद ही मुंबई की टीम में उन्हें जगह मिली थी.

अगस्त 2023 में हुए थे चोटिल

    शॉ अगस्त 2023 में इंग्लैंड में वनडे कप के दौरान चोटिल हुए थे, करीब 6 महीने से वो मैदान से दूर थे, लेकिन वापस आते ही वह फॉर्म में दिखे.

वन-डे कप 2023 में जबरदस्त फॉर्म था

    पृथ्वी शॉ पिछले साल इंग्लैंड में वन-डे कप खेल रहे थे. तभी उन्हें घुटने में चोट लगी थी. वो उस वक्त जबरदस्त फॉर्म में थे और खूब रन बना रहे थे.

वनडे कप 2023 में बनाए थे 429 रन

    शॉ ने वनडे कप के 4 मैचों में 143 की औसत से 429 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 1 शतक एक फिफ्टी निकली थी. हाई स्कोर 244 रहा था.

मुंबई का इस सीजन ये 5वां मैच

    रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई ने अभी तक इस सीजन 4 में तीन मुकाबले जीते हैं. एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बंगाल के खिलाफ वह 5वां मुकाबला खेल रही है.

रहाणे कर रहे कप्तानी

    रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई इस सीजन ग्रुप बी में 20 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर मौजूद है. अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

More Stories