ये नाम सुनते ही चिढ़ जाते थे Neeraj Chopra, कई बार तो रो भी दिए


India Daily Live
09 Aug 2024

ओलंपिक गेम्स 2024

    इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक गेम्स 2024 की धूम है.भारत के 117 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

नीरज का कमाल

    इन गेम्स के 13वें भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया है.

89.45 मीटर दूर फेंका भाला

    नीरज गोल्ड से चूक गए, लेकिन उन्होंने 89.45 मीटर का भाला फेंककर सिल्वर पर कब्जा किया.

खंडरा गांव

    नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव से आते हैं. आज पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है.

कुर्ता पायजामा

    बचपन में नीरज चोपड़ा जब कुर्ता पायजामा पहनकर निकलते थे तो गांव के लड़के उन्हें 'सरपंच जी' कहकर चिढ़ाते थे.

70 किलो था वजन

    दरअसल, नीरज बचपन में काफी मोटे थे. उनकी वजन 70 किलो था. जब वो कुर्ता पायजामा पहनते थे गांव के बच्चे उन्हें सरपंच कहकर चिढ़ाते थे.

सरपंच नाम

    सरपंच नाम सुनते ही नीरज बहुत ज्यादा चिढ़ जाते थे और कई बार तो रोने भी लगते थे.

मां ने समझाया था

    नीरज एक बार दुखी होकर घर जाकर रोने लगे और मां को पूरी बात बताई, फिर मां ने समझाइश दी.

सरपंच होना बुरा नहीं

    नीरज की मां ने कहा था कोई बात नहीं. सरपंच होना बुरा नहीं होता. बचपन का ‘सरपंच’ अब करोड़ों दिलों की शान है.

लगातार 2 मेडल

    नीरज चोपड़ा ने पिछले ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाया था, जबकि इस बार सिल्वर पर कब्जा किया.

ऐसा करने वाले तीसरे एथलीट

    नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

More Stories