MS Dhoni ने आज ही के दिन 9 साल पहले फैंस को दिया था बड़ा झटका, टूट गए थे करोड़ों दिल!
Bhoopendra Rai
30 Dec 2023
एमएस धोनी
जब भी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों की बात होगी तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर लिया जाएगा. वह महान क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं.
टेस्ट से संन्यास का ऐलान
30 दिसंबर 2014 का दिन धोनी के फैंस कभी नहीं भूल सकते, क्योंकि ये वही दिन था जब 9 साल पहले कैप्टन कूल ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया था.
करोड़ों फैंस का दिल टूटा था
धोनी के इस तरह अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से फैंस हैरान थे. उस दिन करोड़ों दिल टूट थे. धोनी के बाद विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी मिली थी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी टीम इंडिया
दरअसल, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी. 26 दिसंबर को मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया था.
जब धोनी ने चौंका दिया था
मेलबर्न टेस्ट के बाद सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना था, लेकिन कैप्टन कूल ने साफ कर दिया कि वह आखिरी टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे.
हैरान रह गए थे फैंस
क्रिकेट फैंस को दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट कैप्टन कूल का आखिरी टेस्ट होना वाला है.
क्यों लिया था टेस्ट से संन्यास
धोनी के टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने के पीछे का कारण बताया कि वह सिमित ओवरों में अपने करियर को लंबा करना चाहते हैं, इसलिए टेस्ट से संन्यास लिया था.
ICC की तीन ट्रॉफी दिलाईं
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को आईसीसी की तीन ट्रॉफी दिलाई हैं. 2007 का टी20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियन ट्रॉफी जितायी है.
टेस्ट करियर
एमएस धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में खेली गई 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 224 रन था.
6 शतक 33 अर्धशतक
टेस्ट में धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतकीय पारियां खेलीं. उनका इस फार्मेट में एवरेज 38 से ऊपर का रहा.
60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की
महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. जिसमें 27 मैचों में जीत मिली.
टीम को बनाया था नंबर 1
एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दिसंबर 2009 में नंबर-1 टेस्ट टीम बनी थी.
IPL 2024 की तैयारियों में जुटे
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी पहले अलविदा कह चुके हैं, फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं.