दिवाली पार्टी में लगाना है देसी तड़का? नीता अंबानी के ये लुक्स करें कॉपी
Babli Rautela
19 Oct 2025
नीता अंबानी का फैशन स्टेटमेंट
नीता अंबानी अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. उनके हर लुक में क्लास और एलिगेंस झलकता है. इस दिवाली, उनके इन खास लुक्स से प्रेरणा लें.
रानी पिंक सूट
नीता का रानी पिंक सूट साइड चोटी, बिंदी और न्यूड लिपस्टिक के साथ बेहद प्यारा लगता है. यह लुक युवा और ट्रेंडी है.
सीक्वेंस साड़ी
दिवाली पार्टी के लिए नीता की सीक्वेंस साड़ी और क्लासिक बन वाला लुक कॉपी करें. यह एलिगेंट और ग्लैमरस है.
कांचीवरम साड़ी
पहली दिवाली के लिए नीता की हैवी रेड कांचीवरम साड़ी परफेक्ट है. बन हेयरस्टाइल और चोकर नेकपीस के साथ यह लुक रॉयल टच देता है.
हर लुक में परफेक्शन
नीता अंबानी का हर लुक उनके आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रतीक है. इस दिवाली उनके इन लुक्स से प्रेरणा लेकर बनें सबसे खास.
नेवी ब्लू साड़ी का जादू
नीता की नेवी ब्लू साड़ी बेहद खूबसूरत है. खुले बाल और सिंगल बैंगल के साथ यह लुक सिंपल लेकिन आकर्षक है.
खादी साड़ी की सादगी
50+ महिलाओं के लिए नीता का ऑफ-व्हाइट खादी साड़ी लुक बेहतरीन है. लाइट मेकअप और बन के साथ यह लुक हर मौके पर छा जाता है.
गोल्डन टीश्यू साड़ी
नीता की गोल्डन टीश्यू साड़ी और मैचिंग ब्लाउज रानी हार के साथ स्टनिंग लगता है. यह लुक त्योहारों के लिए आदर्श है.