शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन को पछाड़ ब्रांड एंडोर्समेंट के ‘किंग’ बने MS धोनी
Gyanendra Tiwari
10 Dec 2024
क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में राज करते हैं धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी ने 4 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आज भी वह क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में राज करते हैं.
CSK ने किया रिटेन
आईपीएल 2024 में धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, और उनकी टीम को आईपीएल 2025 के लिए तैयार किया जा रहा है.
धोनी की ब्रांड वैल्यू बढ़ी
धोनी की ब्रांड वैल्यू 2024 के पहले छमाही में और भी बढ़ी है.
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को पछाड़ा
उन्होंने एंडोर्समेंट के मामले में बॉलीवुड के बड़े सितारों अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ चुके हैं.
धोनी के पास 42 ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स
TAM Media Research की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2024 के पहले आधे साल में धोनी ने 42 ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स की हैं.
अमिताभ बच्चन के पास 41 डील
इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (41 डील्स) और शाहरुख खान (34 डील्स) को पीछे छोड़ दिया है.
MS धोनी का जलवा
MS धोनी ने इन डील्स के जरिए खुद को एक मजबूत ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में स्थापित किया है.
बड़ी कंपनियोंके ब्रांड एम्बेसेडर हैं धोनी
धोनी ने Eurogrip Tyres के ब्रांड एम्बेसेडर बनकर हों, या Gulf Oil, Cleartrip, Mastercard, Citroen, Lay's और Garuda Aerospace जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी करके सबको पीछे छोड़ दिया है.
लगातार बढ़ रही है ब्रांड वैल्यू
धोनी की ब्रांड वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. उनकी ख्याति और व्यक्तित्व ने उन्हें न केवल क्रिकेट दुनिया, बल्कि व्यवसाय और मार्केटिंग के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण स्थान दिलवाया है.