न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, विराट-रोहित का नाम शामिल
Praveen Kumar Mishra
27 Feb 2025
1. सचिन तेंदुलकर
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. सचिन ने 42 मैचों में 1750 रन बनाए थे.
2. विराट कोहली
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है. उन्होंने 31 मैचों में 1645 रन बनाए हैं.
3. वीरेन्द्र सहवाग
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 1157 रन बनाए थे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं.
4. मोहम्मद अजहरूद्दीन
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन 40 मैचों में 1118 रनों के साथ इस खास सूची में चौथे नंबर पर काबिज हैं.
5. सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 32 मैचों में 1079 रन बनाए थे.
6. राहुल द्रविड़
पूर्व स्टार बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 31 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 1032 रन बनाए थे.
7. रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है, जिन्होंने 29 मैचों में 982 रन बनाए हैं.