वो 5 खिलाड़ी, जिनके पीछे पड़ा 0, कोई 44 तो कोई 43 बार नहीं खोल पाया खाता


Bhoopendra Rai
06 Jun 2024

टी20 क्रिकेट

    टी20 फॉर्मेट में रनों की बारिश होती है. यह एक ऐसा खेल है, जहां बल्लेबाजों का दबदबा दिखता है.

शून्य पर आउट

    लेकिन कुछ ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है.

इनके पीछे पड़ा जीरो

    हम आपके लिए उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पीछे जीरो पड़ा हुआ है.

1. सुनील नरेन (वेस्टइंडीज)

    इस स्टार ऑलराउंडर ने अपने टी20 करियर में ओवरआल 513 मैच खेले और 44 बार शून्य पर आउट हुए.

2. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)

    दाएं हाथ के इस ओपनर ने अपने करियर में 451 टी20 मैच खेले, जिनमें वे 43 बार खाता तक नहीं खो पाए.

3. राशिद खान (अफगानिस्तान)

    अफगानिस्तान का यह ऑलराउंडर अपने करियर में 426 मैच खेल चुके हैं, जिनमें वो 42 बार शून्य पर आउट हुए.

4. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

    इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 433 मैचों में 33 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

5. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)

    आयरलैंड के कप्तान स्टर्लिंग ने अपने करियर में अब तक 353 मैच खेले, इस दौरान वो 32 मैचों में 1 भी रन नहीं बना पाए.

More Stories