इतने लाख में बिकी Virat Kohli की जर्सी, नेक काम में लगेगा पूरा पैसा


India Daily Live
24 Aug 2024

'क्रिकेट फॉर चैरिटी' ऑक्शन

    भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने हाल ही में 'क्रिकेट फॉर चैरिटी' ऑक्शन करवाया.

विप्ला संस्था

    यह ऑक्शन विपला संस्था की तरफ से करवाया गया, जिसे केएल राहुल और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी चलाते हैं.

जरूरतमंद बच्चों की मदद

    इस संस्था के जरिए वो जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और जरूरी सामान प्रदान करने का काम करते हैं.

'क्रिकेट फॉर ए कॉज'

    गरीब बच्चों की मदद के लिए कराई गई नीलामी का नाम 'क्रिकेट फॉर ए कॉज' रखा गया था.

कई महारथियों का सामान शामिल

    इस नीलामी में क्रिकेट के कई महारथियों का सामान शामिल था, जिनकी कीमत लाखों में लगी.

कोहली की जर्सी

    इस ऑक्शन में कई नामी क्रिकेटरों ने खुद से जुड़ी वस्तुएं दी थीं, लेकिन सबसे बड़ी बोली विराट कोहली की जर्सी पर लगी.

धोनी-रोहित का बल्ला

    नीलामी में वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी का बल्ला भी शामिल था.

धोनी का बल्ला 13 लाख में बिका

    एमएस धोनी का बल्ला 13 लाख का बिका जबकि रोहित के बल्ले से राहुल ने 24 लाख रुपये कमाए.

द्रविड़ का बैट 11 लाख में बिका

    नीलामी में शामिल किया गया राहुल द्रविड़ का बैट 11 लाख रुपये का बिका.

KL राहुल की जर्सी 11 लाख में

    केएल राहुल की जर्सी की कीमत 11 लाख रुपये लगी. इस नीलामी के जरिए केएल राहुल ने कुल 1.93 करोड़ रुपये जुटा लिए.

More Stories