IPL Auction 2026: एक झटके में करोड़पति बने ये अनकैप्ड भारतीय


Praveen Kumar Mishra
17 Dec 2025

अबू धाबी में ऑक्शन

    आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया गया और अब ये समाप्त हो चुका है.

अनकैप्ड प्लेयर्स पर नजर

    ऐसे में आइए उन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनके लिए टीमों ने ऑक्शन में जमकर पैसा बहाया.

1. प्रशांत वीर

    उत्तर प्रदेश से आने वाले स्टार ऑलराउंडर प्रशांत वीर के लिए चेन्नई ने बड़ी लगाई. इस खिलाड़ी के लिए सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपए की ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया.

2. कार्तिक शर्मा

    युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा का नाम भी इसमें शामिल है. कार्तिक को भी चेन्नई ने ही 14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है.

3. आकिब नबी डार

    जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऊंची बोली लगाई. उन्हें दिल्ली ने 8.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है.

4. मंगेश यादव

    मध्य प्रदेश से आने वाले मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है. वे मध्य प्रदेश से आते हैं और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं.

5. तेजस्वी सिंह

    तेजस्वी सिंह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और कोलकाता ने उन्हें 3 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था.

6. मुकुल चौधरी

    युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ ने 2.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था.

7. अक्षत रघुवंशी

    युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपए था.

8. सलिल अरोड़ा

    युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है और उनका बेस प्राइस भी 30 लाख है.

More Stories