जोश हेजलवुड की वापसी तय, RCB के लिए इस दिन खेलेंगे मुकाबला


Praveen Kumar Mishra
23 May 2025

जोश हेजलवुड की वापसी

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले बड़ा बूस्ट मिला है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से उबरकर टीम में वापसी के लिए तैयार हैं.

कंधे की चोट ने बढ़ाई चिंता

    हेजलवुड को चेन्नई के खिलाफ 3 मई को हुए मैच में कंधे में चोट लगी थी. इसके बाद वह लखनऊ के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे.

बीच में रूका था टूर्नामेंट

    भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण IPL 2025 को 9 मई को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. इस दौरान हेजलवुड ब्रिसबेन में रिहैबिलिटेशन के लिए लौट गए थे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सहयोग

    हेजलवुड का रिहैबिलिटेशन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और RCB की मेडिकल टीम ने मिलकर किया. उनकी फिटनेस में सुधार के बाद अब वह प्लेऑफ के लिए वापसी को तैयार हैं.

हेजलवुड का शानदार प्रदर्शन

    IPL 2025 में हेजलवुड RCB के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए, जिनका औसत 17.27 रहा. वह पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं.

RCB के लिए अहम मौका

    RCB ने 12 में से 8 मैच जीते हैं और वह 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. हेजलवुड की वापसी RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को मजबूत करेगी.

आखिरी लीग मैचों में नहीं खेलेंगे

    हेजलवुड 23 मई को हैदराबाद और 26 मई को LSG के खिलाफ लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी वापसी प्लेऑफ के लिए होने की उम्मीद है.

More Stories