IPL Final: SRH के वो 3 गेंदबाज जो तबाह कर सकते हैं KKR का टॉप ऑर्डर


India Daily Live
26 May 2024

IPL 2024

    आईपीएल 2024 में आज फाइनल मुकाबला होना है, जिसमें KKR और SRH की टीमें भिड़ेंगी.

फाइनल

    फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7 जबकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

3 गेम चेंजर गेंदबाज

    हम आपके लिए SRH के इन 3 गेम चेंजर गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जो KKR का टॉप ऑर्डर बिखेर सकते हैं.

1. टी नटराजन

    बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट निकाले हैं.

पहली गेंद से घातक हैं

    नटराजन की खास बात ये है कि वो पहले ओवर में विकेट चटकाते हैं. अगर उन्होंने नई गेंद से शुरुआत की तो वो KKR का टॉप ऑर्डर बिखेर सकते हैं.

2. पैट कमिंस

    SRH के कप्तान पैट कमिंस ने बढ़िया कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है.

5 मैचों में 17 विकेट

    इस दिग्गज ने इस सीजन 15 मैचों में 17 विकेट लिए और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया.

3. शाहबाज अहमद

    इस सीजन हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में इस बॉलर ने RR के खिलाफ 3 विकेट लेकर कमाल का योगदान दिया था.

स्लो पिच पर दिखेगा जलवा?

    हालांकि इस सीजन शाहबाज की फिरकी का जादू नहीं दिखाया, उन्हें 15 मैचों में सिर्फ 6 विकेट मिले हैं, लेकिन वे चेपॉक की स्लो पिच पर कारगर हो सकते हैं.

More Stories